Showing posts with label Internet. Show all posts
Showing posts with label Internet. Show all posts

Friday, 13 May 2016

How To Increes Wifi Range ??

Manoj | 14:45 | | | Be the first to comment!

वाई-फाई की स्पीड अगर दुरुस्त हो तो काम करने में मजा आ
जाता है।सामान्यत: वाई-फाई राउटर की रेंज 100 फीट
(30मीटर) तक या उससे ज्यादा होती है लेकिन कई कारणों के
चलते यह रेंज बहुत कम हो जाती है और इसी कारण वाई-फाई
की सिग्नल स्ट्रेंथ कमजोर हो जाती है। आज आपको अपने
वाई-फाई की रेंज बढ़ाने के स्मार्ट तरीके बताते है:

1.घर पर वाई-फाई सिग्नल को बढ़ाना- घर के बड़े फर्नीचर
वाई-फाई सिग्नल को स्लो और बोझिल बनाते हैं क्योंकि ये
वाई-फाई के सिग्नल्स में बाधा पहुंचाने का काम करते हैं इसलिए
घर के बड़े फर्नीचर जैसे बेड, अल्मारी, सोफा इत्यादि को
दीवारों के साथ रखें।
2. मेटल वाई-फाई की रेंज को बढ़ने से रोकता है इसलिए घर में
लगे शीशों को कम करें या फिर जहां वाई-फाई राउटर लगा है
वहां शीशे न लगाएं।
3. वाई-फाई राउटर के लिए सही जगह चुनें- आपका राउटर
जहां रखा होगा वहां से उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा।
इसलिए राउटर रखते समय इस बात का ध्यान रखें:
1.राउटर को सबसे ऊपर की मंजिल या फिर घर के सेंटर में रखें
ताकि सिग्नल घर के कोने-कोने तक पहुंचे।
2. अपने राउटर को किचन सिंक के अंदर नहीं लगाएं।
3. राउटर जमीन पर नहीं होना चाहिए उसे एक वॉल माउंट या
फिर किसी ऊंचे शेल्फ पर रखें.
4. इलेक्ट्रिक चीजें राउटर सिग्नल में बाधा लाती है इसलिए
माइक्रोवेव्स, टीवी, कॉर्डलेस फोन, हैलोजन लैंप्स और
रेफ्रिजरेटर जैसे डिवाइसेज से राउटर को कम से कम 10 फीट
की दूरी पर रखें क्योंकि रूटर की तरह ये भी 2.4 गीगाहर्ट्ज
फ्रीक्वेंसी पर काम करती है और इनकी तारें रेडियो रिसेप्शन में
बाधा पहुंचाती है।

4. आप जिस कमरे में काम करते है वहां तो वाई-फाई सिग्नल
की स्ट्रेंथ सही आती है लेकिन दूसरे कमरे में जाते ही सिग्नल
कमजोर हो जाता है या फिर ऑफिस आपके वायरलेस एक्सेस
पॉइंट से बहुत दूर है तो आपको बढ़िया सिग्नल पाने के लिए एक
वायरलेस सिग्नल रिपीटर रखना पड़ेगा। दरअसल वायरलेस
रिपीटर ज्यादा तारों को लगाए बिना कवरेज में सुधार लाता है।
अगर आपको बेहतर कवरेज चाहिए तो अपने रिपीटर को अपने
एक्सेस प्वाइंट और कंप्यूटर के बीच में रखें।
5.वाई-फाई की रेंज तब भी कम हो जाती जब कोई उसे हैक कर
लें इसलिए आप WEP के द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे है
तो उसे बदल दें। दरअसल WEP और WPA/WPA2
सिक्योरिटी एल्गोरिदम है जो आपके नेटवर्क को हैकर्स से
बचाते है लेकिन WPA/WPA2 की तुलना में WEP बहुत कम
सिक्योर है।
6. आपका वाई-फाई जितनी कम डिवाइसेज को सपोर्ट करेगा
उतनी अच्छी स्पीड मिलेगी।

read more...

Thursday, 12 May 2016

Bsnl New offer Now get 20GB 3g internet for only 50R.S

Manoj | 16:10 | | | Be the first to comment!
खुशखबरी! मोबाइल यूजर्स के लिए बीएसएनएल ने एक
आकर्षक ऑफर निकाला है, जिसके तहत अब पूरे देश में बिना
कनेक्शन इंटरनेट सेवा दी जाएगी। इस स्कीम के मुताबिक यूजर
को सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन लेना होगा। उस एक कनेक्शन में 4
यूजर्स कनेक्ट हो सकते हैं और बिना कनेक्शन इंटरनेट यूज कर
सकते हैं। तो है ना ये बेहतरीन ऑफर।
सरकार हर किसी को इंटरनेट उपल्ब्ध कराना चाहती है और ये
योजना डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने का काम करेगी। इस
योजना की सबसे खास बात ये है कि बीएसएनएल यूजर देश के
किसी भी कोने में रहने वाले अन्य बीएसएनएल यूजर को अपने
साथ कनेक्ट कर सकता है। अब ये योजना काम कैसे करती है ये
भी आपको बता देते हैं। इस सुविधा को लेने के लिए यूजर को
बीएसएनएल मोबाइल सेफ केयर पोर्टल पर जाना होगा और
सारी डिटेल्स फिल करनी होगी। इस पोर्टल में आपसे चार
मोबाइल यूजर्स के नंबर मांगे जाएंगे, जिन्हें आप अपने कनेक्शन
के साथ कनेक्ट करना चाहते हैं। बस इसके बाद पांचों यूजर्स 3
जी स्पीड से एकसाथ इंटरनेट का मजा ले सकेंगे और इन सब का
बिल मुख्य यूजर को देना पड़ेगा, जिसने कनेक्शन लिया है।
कहीं ज्यादा पैसे खर्च होने से परेशान तो नहीं हो गए, घबराइए
मत। इस स्कीम से इंटरनेट काफी सस्ता हो जाएगा। एक महीने
में एक यूजर कम से कम 1 जीबी डाटा यूज करता है जिसकी
कीमत करीब 200 रुपए पड़ती है, अगर आप इस स्कीम के तहत
5 जीबी डाटा वाला प्लान लेते हैं, तो हर यूजर को 100 रुपए
खर्च करना पड़ेगा। ये तो कुछ भी नहीं, आप 50 रुपए प्रति
महीने में भी इंटरनेट यूज कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको
20 जीबी का प्लान लेना होगा।
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक रामशब्द यादव के मुताबिक
सरकार 100 फीसदी लोगों के हाथ में इंटरनेट देना चाहती है,
जिसके चलते ये प्लान जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इस
प्लान के खास फीचर के चलते ये प्लान फैमली लविंग होने वाला
है, क्योंकि अब एक परिवार में अलग अलग इंटरनेट पैक डलवाने
की कोई जरुरत नहीं है। अब घर के सभी सदस्य कम कीमत पर
इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।
read more...

Sunday, 8 May 2016

Now get 1GB 3G internet in Just 1 Rs.

Manoj | 21:33 | | | Be the first to comment!

सुनकर शायद आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा,लेकिन यह सच
है अब आप मात्र 1 रुपये में 1GB 3G इंटरनेट डाटा पा सकते
है। यह शानदार ऑफर लेकर आया है आइडिया मोबाइल एप।
आइडिया मोबाइल एप का यह ऑफर एंड्रायड, आइओएस और
विंडोज फोन्स पर दिया जा रहा है।

इस ऑफर को पाने के लिए आपको पहले अपने फोन में आइडिया
एप डाउनलोड करना होगा। ध्यान दें कि यह ऑफर केवल
आइडिया यूजर्स के लिए ही है। इसलिए एप डाउनलोड के बाद
अपने आइडिया मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और फिर आपको
1रुपये का रीचार्ज ऑफर दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें। अब 1
रुपये की कीमत यहां डालें और कूपन कोड APP1 डाल दें। बस
अब अपने वैध पेमेंट विकल्प से 1 रुपये का पेमेंट कर दें और
फायदा उठाएं इस लजवाब ऑफर का।
ध्यान दें: वैसे इस बात की कोई गारंटी नहीं कि आपको रीचार्ज
करने पर 1 जीबी डाटा ही मिले बल्कि यह 100MB तक भी हो
सकता है।

read more...

Friday, 6 May 2016

Reliance Geo Comming Soon With Low Cost 4G Internet Plans

Manoj | 13:41 | | | | Be the first to comment!

भारत के 4जी इंटरनेट मार्केट में प्राइस वॉर का
इंतजार सभी को था, लेकिन अब इसका आगाज भी हो गया है।
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस RCom ने अभी
तक का सबसे सस्ता 4जी प्लान घोषित किया है। इसके तहत
RCom 75 रुपए प्रति माह के प्लान पर 10 जीबी 4जी डेटा
उपलब्ध करा रही है। हालांकि यह ऑफर कंपनी के उन सीडीएमए
कस्टमर्स के लिए है, जो जीएसएम नेटवर्क में स्विच करना
चाहते हैं। इस पैक में इंटरनेट डेटा के साथ ही 150 वॉइस मिनट
भी मिलेंगे। अलग अलग राज्यों और टेलिकॉम सर्किल में इस पैक
की कीमत 75 रुपए से लेकर 97 रुपए के बीच है। RCom यह
सर्विस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के साथ मिलकर
देगी।
ये मिलेगा पैकेज
RCom के सीडीएमए प्रीपेड यूजर्स को जीएसएम में अपग्रेड
करने के लिए कंपनी ने अलग अलग सर्किल में 75 से 97 रुपए
के बीच का पैकेज ऑफर किया है। जिसमें 10 जीबी डेटा के
साथ 150 फ्री वाइस मिनट मिलेंगे। इसके अलावा रिलायंस के
नेटवर्क पर बात करना पूरी तरह से फ्री होगा। भारत में
फिलहाल दूसरी कंपनियों के 4जी प्लान की बात करें तो
आइडिया 1 जीबी 4जी डेटा 249 रुपए में दे रहा है। आइडिया
इससे पहले 3जी पैक भी इसी रेट में देता आया है। वहीं एयरटेल
649 के पोस्टपेड प्लान में 1जीबी 4जी डेटा के साथ एयरटेल
नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रहा है।
तस्वीरों में देखिए 4जी इंटरनेट प्लान के बारे में
नौ सर्किल के CDMA कस्टमर्स के लिए ऑफर
RCom ने यह ऑफर अपने मौजूदा सीडीएमए ग्राहकों के लिए
पेश किया है। कंपनी की कोशिश इन उपभोक्ताओं को 4जी
जीएसएम कस्टमर्स की ओर शिफ्ट करने की है। कंपनी ने यह
स्कीम देश के नौ टेलिकॉम सर्किल में पेश की है। इसमें आंध्र
प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश(ईस्ट), उत्तर प्रदेश(वेस्ट),
मध्य प्रदेश, मुंबई, गुजरात, दिल्ली और कोलकाता शामिल हैं।
हालांकि इसके लिए मौजूदा कस्टमर्स को 4जी हैंडसैट खरीदाना
होगा। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर भी 4जी हैडसैट मौजूद हैं,
लेकिन कंपनी इन पर डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही है।

read more...
 
Copyright © 2015 Hindi Tech News •
Blogger Templates | Template Design By BTDesigner •